
x
Delhi दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब के लिए भिड़ेंगे, जिसमें टीम इंडिया के अलावा, 3 अन्य देशों के कप्तान भारतीय मूल के हैं। कनाडा की कमान दिलप्रीत बाजवा के हाथों में है, जिनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। वहीं, गुजरात के आणंद में जन्मे मोनांक पटेल यूएसए की कप्तानी कर रहे हैं। भारत छोड़ने से पहले, बाजवा ने पटियाला के खिलाफ अंडर-19 मैच में 130 रन बनाए थे।
मोनांक गुजरात की अंडर-16 और अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। मोनांक ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गुजरात की अंडर-19 टीम में, जबकि अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 टीम में खेला है। साल 2013 में मोनांक ने अमेरिका में बसने का फैसला किया। वह क्रिकेट छोड़ चुके थे। वहां रेस्तरां का बिजनेस शुरू किया, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक बार फिर इस खेल से जोड़ दिया। ओमान की टीम में ज्यादातर पाकिस्तान और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। इस टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है। पंजाब के लुधियाना में जन्मे जतिंदर सिंह ने साल 2015 में ओमान की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
आइए, जानते हैं कि इस विश्व कप में अन्य टीमों में भारतीय मूल के कौन-कौन खिलाड़ी हैं:
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, हर्ष ठाकर, जसकरणदीप बुट्टर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोवा, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, रविंदरपाल सिंह और युवराज समरा।
यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्युष केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजने, साईतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति और हरमीत सिंह।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, आशीष ओडेडरा, करण सोनावले, जय ओडेडरा और जितेन रामानंदी।
यूएई: अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, सिमरनजीत सिंह, सोहैब खान, हर्षित कौशिक और मयंक कुमार।
न्यूजीलैंड: ईश सोढ़ी, रचिन रवींद्र।
वेस्टइंडीज: गुडाकेश मोती।
साउथ अफ्रीका: केशव महाराज।
नीदरलैंड: आर्यन दत्त।
इटली: जसप्रीत सिंह।
TagsT20 वर्ल्ड कप 2026भारतश्रीलंकाभारतीय मूल खिलाड़ीटीम इंडियादिलप्रीत बाजवामोनांक पटेलजतिंदर सिंहयूएसएकनाडाओमानयूएईन्यूजीलैंडवेस्टइंडीजसाउथ अफ्रीकानीदरलैंडइटलीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





