खेल

T20 World Cup 2026: सूर्या ने USA के खिलाफ शानदार बैटिंग की, बाबर आज़म का रिकॉर्ड तोड़ा

Kavita2
8 Feb 2026 10:58 AM IST
T20 World Cup 2026: सूर्या ने USA के खिलाफ शानदार बैटिंग की, बाबर आज़म का रिकॉर्ड तोड़ा
x

Sports स्पोर्ट्स: ICC T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 49 गेंदों में 4 छक्के और 10 चौकों की मदद से 84 रन बनाए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत को मुश्किल लक्ष्य हासिल करने में भी मदद की।

इस मैच में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिससे फैंस हैरान रह गए। यह अभिषेक शर्मा का T20 वर्ल्ड कप में डेब्यू था, और उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट होकर एक खराब रिकॉर्ड बनाया है।

एक तरफ विकेट गिर रहे थे, वहीं नंबर 2 पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। धीमी शुरुआत करने के बाद सूर्या ने रफ्तार पकड़ी और अमेरिकी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

Next Story