खेल
T20 World Cup 2026 Final: आज IND vs NZ फाइनल मैच में भिड़ेगी, जानें टीम इंडिया की प्लेइंग XI
jantaserishta.com
8 March 2026 4:30 PM IST

x
फोटो: BCCI
सामने आ गई भारत की प्लेइंग 11.
नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज यानी रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ये महाटक्कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होनी है. इस महामुकाबले की प्लेइंग 11 को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन इस फाइनल मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी. यानी जिस टीम कॉम्बिनेशन के साथ कप्तान सूर्या ने इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल मैच खेला था. वही टीम फाइनल में भी नजर आएगी.
फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहती है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखड़े में हुए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर सवाल उठे थे. सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती रहे थे. तब माना जा रहा था कि फाइनल में भारतीय टीम बदलाव कर सकती है लेकिन अब साफ हो गया है कि टीम इंडिया इस मैच में बिना चेंज के उतरेगी.
सेमीफाइनल मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे थे. इस पूरे वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. वहीं वरुण चक्रवर्ती भी सवालों के घेरे में आए थे. क्योंकि पिछले कुछ मैचों में वरुण काफी महंगे रहे हैं. उन्हें बल्लेबाजों ने आसानी से पिक किया है और ताबड़तोड़ रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तो उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खाए थे.
वर्ल्ड कप फाइनल में माना जा रहा था कि टीम इंडिया दो बदलाव कर सकती है. अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह के नाम की मांग उठी थी. वहीं, सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गजों ने ये सवाल उठाया था कि अब समय आ गया है जब वरुण की जगह प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को मौका दिया जाए.
लेकिन टीम इंडिया फाइनल में बिना किसी बदलाव के उतरेगी. बता दें कि भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने की तैयारी में है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 और साल 2024 में खिताब अपने नाम किया था. अगर भारतीय टीम ये खिताब जीतती है तो वह टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.
फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तना), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
TagsIND vs NZ मैचटी20 वर्ल्ड कपटी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैचअहमदाबादभारतन्यूजीलैंडIND vs NZ MatchT20 World CupT20 World Cup Final MatchAhmedabadIndiaNew Zealand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





