खेल

टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला आज, फिर होगा बड़ा उलटफेर?

jantaserishta.com
20 Feb 2026 9:39 AM IST
टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला आज, फिर होगा बड़ा उलटफेर?
x
दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।
दोनों ही टीमें सुपर-8 स्टेज में नहीं पहुंच सकी हैं और इस मुकाबले के साथ ही इनका विश्व कप का सफर भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यह मैच भले ही अहम न हो, लेकिन दोनों ही टीमों के लिए सम्मान की लड़ाई है। खासकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर उनके नाम के अनुसार नहीं रहा है। यही वजह है कि जो टीम चैंपियन बनने की दावेदार मानी जा रही थी, वो अब ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है।
वहीं, ओमान की टीम ने विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले हैं। तीनों मुकाबलों में उसको हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भी ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने की बात कर रही है। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है, उनके कैंप में निराशा का माहौल है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए यह काफी अच्छा समय है। अगर ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है तो विश्व कप में फिर एक बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हाल ही में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।
यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह विकेट फिरकी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा। लेकिन जैसे ही गेंद की चमक फिकी पड़ती है, यानी बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक गया तो वह अपनी बड़ी पारी खेल सकता है। इस विकेट पर 170 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन, स्टीवन स्मिथ
ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story