खेल

T20 WC: आज इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से, जाने कब और कहां देखें मैच

Subhi
5 Nov 2022 5:07 AM GMT
T20 WC: आज इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से, जाने कब और कहां देखें मैच
x
टी20 विश्व कप 2022 सुपर-12, ग्रुप 1 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार 5 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

टी20 विश्व कप 2022 सुपर-12, ग्रुप 1 में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार 5 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इंंग्लैंड के लिए यह करो या मरो की मुकाबला है। अगर श्रीलंका की जीत होती है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ कर जाएगा। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बेहतर नेट रन रेट से जीतना होगा।

हेड-टू-हेड

बात की जाए दोनों के देशों के बीच खेले गए मुकाबलों की तो इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 13 टी20I मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 9 बार श्रीलंका को हराया है। वहीं 4 बार श्रीलंका ने इंग्लैंड को पटखनी दी है। टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड पांच प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं श्रीलंका 4 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।

कब होगा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच 5 नवंबर शनिवार को होगा।

कहां होगा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस 1:00 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-12 का यह मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यदि आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स के फ्री डिश चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण वेबसाइट को पढ़ सकते हैं।

Next Story