खेल

टी20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से लीड

jantaserishta.com
21 July 2025 10:41 AM IST
टी20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से लीड
x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में खेले गए पहले टी20 मैच में तीन विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। सोमवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने आठ विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम 32 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
रोस्टन चेज 32 गेंदों में दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 55 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 38 रन जुटाए।
विपक्षी टीम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। यह टीम 78 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।
कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे। वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
मेजबान टीम की ओर से जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा अकील हुसैन ने एक सफलता हासिल की। सीरीज का अगला मैच जमैका में 23 जुलाई को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story