
Sports स्पोर्ट्स: T20 क्रिकेट में भारत को अपने घर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा T20I मैच 50 रनों से हार गई।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 215/7 रन बनाए।
इसके बाद खेलने उतरी भारतीय टीम 18.4 ओवर में ही अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 165 रन बना पाई।
इस मैच में 62 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
यह मैच भारत की अपने घर में दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई है।
घर में सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
51 रन - बनाम साउथ अफ्रीका (2025, मुल्लांपुर)
50 रन - बनाम न्यूजीलैंड (2026, विशाखापत्तनम)
49 रन - बनाम साउथ अफ्रीका (2022, इंदौर)
47 रन - बनाम न्यूजीलैंड (2016, नागपुर)
40 रन - बनाम न्यूजीलैंड (2017, राजकोट)
हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि भारतीय टीम पहले ही यह 5 मैचों की सीरीज 3-1 से जीत चुकी है।





