खेल

T20 ब्रेकिंग: टीम इंडिया ने जीता डांस, पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला

Nil dhankar
19 Nov 2021 6:37 PM IST
T20 ब्रेकिंग: टीम इंडिया ने जीता डांस, पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला
x

रांची। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है. रांची के जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया ने बुधवार को पहला मुकाबला पांच विकेट से जीता था।

भारत की टीम में एक बदलाव - भारत की XI: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर.

NZ की टीम में तीन बदलाव - न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट.


Next Story