खेल

टी-20 ब्रेकिंग: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, और...

jantaserishta.com
19 Jun 2022 6:42 PM IST
टी-20 ब्रेकिंग: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, और...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु में सीरीज़ का आखिरी टी-20 मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमें अभी 2-2 की बराबरी पर हैं और यह सीरीज़ का फाइनल मुकाबला है. टीम इंडिया की नज़र यहां अफ्रीका को मात देकर इतिहास रचने पर होगी.

टीम इंडिया इस मैच में भी पहले बैटिंग कर रही है, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है. अफ्रीकी टीम को यहां पर बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कप्तान तेंबा बावुमा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केशव महाराज टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
भारत ने इस बार भी अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी उमरान मलिक-अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को अभी डेब्यू करने के लिए इंतज़ार करना होगा.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डि कॉक, रेज़ा हेंड्रिक्स, रास्सी डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, टी. स्टब्स, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज (कप्तान), लुंगी नगीदी, एनरिक नॉर्किया
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story