
x
Kolkata कोलकाता: इडन गार्डन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले में गोवा ने ललित यादव की तूफानी पारी और अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी की बदौलत चंडीगढ़ को हरा दिया। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे। गोवा के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ललित यादव ने 49 गेंद पर 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। इसके अलावा दीपराज गाओंकर ने 28 रन की पारी खेली। पारी की शुरुआत करने अर्जुन तेंदुलकर ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए।
चंडीगढ़ के लिए संदीप शर्मा और जगजीत सिंह ने 2-2 विकेट लिए। राहुल सिंह को 1 विकेट मिला। 174 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चंडीगढ़ की पारी 19 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। गोवा के लिए बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और चंडीगढ़ को 121 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा वासुकी कौशिक और दर्शन मिसाल ने भी 3-3 विकेट लिए। दीपराज गाओंकर को 1 विकेट मिला।
अर्जुन का यह प्रदर्शन आईपीएल 2026 से पहले उनके लिए सुखद है। बता दें कि अर्जुन आईपीएल 2026 में एलएसजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। चंडीगढ़ के शीर्ष 5 बल्लेबाजों में से कोई भी दो अंक में नहीं पहुंच सका। राज बावा 23 गेंद पर 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। राज ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा, जगजीत सिंह ने 13 गेंद पर 20 और चिरागवीर ढिंढसा ने 21 गेंद पर 19 रन बनाए। ललित यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Tagsसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीगोवा क्रिकेटचंडीगढ़ क्रिकेटललित यादवअर्जुन तेंदुलकरआईपीएल 2026एलएसजीक्रिकेट मैच रिजल्टइडन गार्डनभारत घरेलू क्रिकेट।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





