खेल

सिडनी टेस्ट: बारिश और खराब रोशनी से पहले दिन का खेल बाधित, इंग्लैंड का स्कोर 211/3

jantaserishta.com
4 Jan 2026 2:38 PM IST
सिडनी टेस्ट: बारिश और खराब रोशनी से पहले दिन का खेल बाधित, इंग्लैंड का स्कोर 211/3
x
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट रविवार से शुरू हो गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे।
पहले दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी की वजह से प्रभावित रहा और सिर्फ 45 ओवर का खेल हो सका। इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए जैक क्राली और बेन डेकट आए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। क्राली 16 और बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए। जैकब बेथल 51 रन बनाकर आउट हुए। बेथल के रूप में इंग्लैंड ने जब अपना तीसरा विकेट 51 रन पर गंवाया, उस समय टीम के बल्लेबाजी क्रम के एक बार फिर से बिखरने का खतरा था, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाल लिया।
दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक 160 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। साझेदारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों की तरफ से दर्शनीय शॉट और विकेटों के बीच शानदार दौर देखने को मिली। खेल रोके जाने तक जो रूट 103 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 72 रन और हैरी ब्रूक 92 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाकर नाबाद थे। लंबे इंतजार के बाद भी जब मौसम साफ नहीं हुआ तो अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय लिया। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो इन दोनों बल्लेबाजों पर नजर रहेगी कि ये अपना शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का यह आखिरी टेस्ट है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story