खेल
सिडनी टेस्ट: जैकब बेथेल बने ऑस्ट्रेलिया की राह का रोड़ा, इंग्लैंड पर पांचवें दिन हार का खतरा
jantaserishta.com
7 Jan 2026 2:01 PM IST

x
सिडनी: सिडनी क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। चौथे दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। जैकब बेथेल 142 और मैथ्यू पॉट्स शून्य पर नाबाद हैं।
जैकेब बेथेल को यूं ही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। 22 साल के इस बल्लेबाज ने अकेले दम कम-से-कम बुधवार को इंग्लैंड की हार टाल दी। इंग्लैंड के सम्मान के लिए यह युवा बल्लेबाज अब भी क्रीज पर टिका है और देखना होगा कि गुरुवार (सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन) को वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कितना इंतजार करा पाते हैं।
बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही सिडनी की पिच पर दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने विकेट लगातार गंवाते नजर आए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बेथेल ने 232 गेंद पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए हैं। इस दौरान बेन डकेट 42 के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, हैरी ब्रूक 46 के साथ 102, और जेमी स्मिथ 26 के साथ छठे विकेट के लिए उन्होंने 45 रन की साझेदारी की। बाकी बल्लेबाज विकेट गंवाते गए, लेकिन बेथेल ने अपना एक छोर थाम कर रखा।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशेज में 2001 के बाद शतक लगाने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आखिरी बार यह उपलब्धि जोनाथन ट्रॉट ने हासिल की थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माइकल वॉन और मार्क बुचर भी शतक लगा चुके हैं।
302 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की बढ़त मात्र 119 रन की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 567 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 167 रन की बढ़त ली थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





