खेल
सिडनी सिक्सेस 2025: मिथुन-कार्तिक की मेहनत बेकार, यूएई ने भारत को 4 विकेट से हराया
jantaserishta.com
8 Nov 2025 10:19 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत को हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में यूएई ने 4 विकेट से मात दी। इससे पहले भारतीय टीम पाकिस्तान के विरुद्ध जीत दर्ज कर चुकी थी, जिसके बाद उसे कुवैत ने 27 रन से मात दी। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवरों के खेल में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: भरत चिपली (4) और स्टुअर्ट बिन्नी (0) आउट हो गए। अगले ही ओवर में टीम को प्रियांक पांचाल (0) के रूप में तीसरा झटका लग गया।
यहां से अभिमन्यु मिथुन ने पारी को संभाला। उन्होंने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ चौथे विकेट के लिए 17 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। मिथुन 16 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने शाहबाज नदीम के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 9 गेंदों में 41 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया।
कार्तिक 14 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे, जबकि नदीम ने 5 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से नीलांश केसवानी ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि अंश टंडन ने 1 विकेट निकाला।
इसके जवाब में यूएई ने 5.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान खालिद शाह ने सगीर खान के साथ 20 गेंदों में 69 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। सगीर 11 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि खालिद 14 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 50 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।
मोहम्मद अरफान (नाबाद 20) और नीलांश केसवानी (5) ने अटूट साझेदारी करते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई। भारत की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी और भरत चिपली ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





