खेल
सूर्यवंशी की आतिशी पारी, भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड को रौंदा
jantaserishta.com
28 Jun 2025 5:44 PM IST

x
होव: 14 वर्षीय भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 19 गेंदों पर 48 रन ठोककर इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 टीम को यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। यह मैच पांच मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच था, जो होव में खेला गया।
इस साल की शुरुआत में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू किया। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े और भारत ने 26 ओवर शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल की।
इंग्लैंड दौरे की यह शुरुआत भारतीय युवाओं के लिए यादगार रही। इससे तीन दिन पहले उन्होंने लॉफबरो में यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ एक अन्य 50 ओवर के मैच में 231 रन से जीत दर्ज की थी।
इस मैच में सूर्यवंशी केंद्र बिंदु रहे। उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके जड़े। जैक होम का पहला ओवर 21 रन का रहा, जिसमें उन्होंने पुल शॉट पर टॉप-एज के जरिए छक्का लगाया, फिर मिड ऑन के ऊपर और काउ कॉर्नर की दिशा में दो और छक्के जड़े। हालांकि जैसे ही धीमे बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट गेंदबाजी पर आए, सूर्यवंशी पहली ही गेंद पर प्वाइंट पर कैच आउट हो गए।
इसके बाद भारत ने तीन और विकेट गंवाए, लेकिन विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। केवल रॉकी फ्लिंटॉफ़ (56) और आइजक मोहम्मद (42) ही 20 से अधिक रन बना सके।
पिच पर हरियाली और बादलों की मौजूदगी के बावजूद भारत के स्पिनरों - मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान ने ज्यादाअसर डाला। दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए और सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





