खेल

सूर्यकुमार यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में नए वर्ष के लिए आशीर्वाद लिया

jantaserishta.com
1 Jan 2023 12:54 PM IST
सूर्यकुमार यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में नए वर्ष के लिए आशीर्वाद लिया
x
मुंबई (आईएएनएस)| स्टार भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और नए वर्ष 2023 के पहले दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
32 वर्षीय सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली जिसके कैप्शन में लिखा, "सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद ले रहा हूं।"
सूर्य श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में एक्शन में दिखाई देंगे। उन्होंने भारत के लिए पिछले वर्ष चमकदार प्रदर्शन किया था और आईसीसी के वर्ष के टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय रहे।
सूर्य के लिए 2022 जबरदस्त रहा था। उन्होंने अपनी 360 डिग्री शैली की बल्लेबाजी से वर्ष में एक हजार से ज्यादा रन बनाये थे। वह 187.43 के स्ट्राइक रेट और 46.56 के औसत से 1164 रन बनाकर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।
उन्होंने 2022 में 68 छक्के मारे जो वर्ष में इस फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रहे। उन्होंने वर्ष में दो शतक और नौ अर्धशतक बनाये।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story