खेल
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुजारा की जगह सुर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए : सलमान बट्ट
Ritisha Jaiswal
15 Aug 2021 6:27 AM GMT

x
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का मानना है की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को चेतेश्वर पुजारा की जगह सुर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का मानना है की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को चेतेश्वर पुजारा की जगह सुर्यकुमार यादव को मौका देना चाहिए। पुजारा इंग्लैंड दौरे पर काफी संघर्ष करते हुए नजर आए हैं और वे अबतक की तीन पारियों में कुल 25 रन ही बना सके हैं।
इतना ही नहीं पुजारा साल 2018 से सिर्फ 31 की औसत से रन बनाए हैं जबकि उनका करियर औसत 45 का है। ऐसे में साफ देखा जा सकता है की पिछले कुछ समय से वह अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
सलमान बट्ट ने अपने युट्यूब चैनल पर कहा, ''पुजारा काफी संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड का कंडिशन भी काफी मुश्किल है। ऐसे में भारतीय टीम में सुर्यकुमार यादव को मौका दे सकती है लेकिन यह विराट कोहली पर निर्भर करता है की वह इस बारे में क्या सोचते हैं।''आपको बता कें कि सुर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ श्रीलंका दौरे से ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। इंग्लैंड पहुंचने के बाद वह अपने पूर्व निर्धारित क्वारंटीन के समय को भी पूरा कर लिया है। ऐसे में टीम इंडिया पुजारा की जगह सुर्यकुमार को लेकर विचार कर सकता है।उन्होंने कहा, ''हालांकि सिर्फ तीन पारियों के आधार पर पुजारा को टीम से बाहर करना भी सही नहीं होगा लेकिन इंग्लैंड में जिस तरह का कंडिशन है उसे देखकर किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है। वहीं पुजारा इससे पहले इस तरह के कंडिशन में खेल चुके हैं लेकिन वह अपनी लय में नहीं हैं।''
Next Story