खेल
एलएलसी मास्टर्स में भारत महाराजा का प्रतिनिधित्व करेंगे सुरेश रैना
jantaserishta.com
5 March 2023 10:54 AM IST

x
फाइल फोटो (सुरेश रैना ट्विटर)
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स में इंडिया महाराजा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कतर के दोहा में एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में 10 मार्च से खेला जाएगा। रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे (5615 रन) और 78 टी20 (1605 रन) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में डेब्यू पर शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी हैं और उनके शतक भारत के बाहर बनाए गए थे।
एलएलसी मास्टर्स, जिसमें तीन टीमें हैं - इंडिया महाराजा, एशिया लायंस, और वल्र्ड जायंट्स।
एलएलसी मास्टर्स के साथ अपने जुड़ाव पर रैना ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "मैं एलएलसी मास्टर्स का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। प्रारूप ऐसा है कि हम फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा खुशी की बात है। हम इस बार ट्रॉफी घर लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, हमने इस सीजन के लिए पचास खिलाड़ियों के पूल में लगभग 20 नए सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया है। हम लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रैना और हरभजन का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया महाराजा के लिए इन दिग्गजों की ओर से कुछ शानदार पारी देखने को मिलेगी।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का पहला मैच इंडिया महाराजा और एशिया लायंस के बीच 10 मार्च को खेला जाएगा।
Tagsएलएलसी मास्टर्सभारत महाराजासुरेश रैनासुरेश रैना न्यूज़LLC MastersBharat MaharajaSuresh RainaSuresh Raina News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





