खेल

सुरेश रैना को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, अब बता रहे किस कारण हुई ऐसी गलती

Gulabi
22 Dec 2020 2:52 PM GMT
सुरेश रैना को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत, अब बता रहे किस कारण हुई ऐसी गलती
x
पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुरेश रैना को मुंबई में एक क्लब में कोविड-19 से जुडे सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे नियमों के उल्लंघन के साथ हो रही पार्टी में शामिल होने पर मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अनजाने में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस जताया जिसमें उनके साथ 34 और लोग पकड़े गये थे।


पूर्व बल्लेबाज की प्रबंधन टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रैना को घटना के वक्त स्थानीय समय सीमा (क्लब खुला रहने की) और दूसरे नियमों की जानकारी नहीं थी।
वैसे खबर है कि सुरेश एक शूट के लिए मुंबई में थे, जो देर तक चला था। उनके एक मित्र ने उन्हें दिल्ली रवाना होने से पहले डिनर के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें स्थानीय समय सीमा और नियमों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा,इस बारे में बताये जाने के बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन किया और अनजाने में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस जताया। रैना कहा हमेशा पूरे सम्मान के साथ नियम और कानून का पालन करते है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
वहीं पुलिस ने मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे के पास एक क्लब पर छापेमारी की और कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के आरोप में रैना और बॉलीवुड हस्ती सुजैन खान समेत 34 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मुंबई हवाई अड्डे के पास ड्रैगनफ्लाय एक्सपीरियंस क्लब में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 महिलाएं और क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल हैं।



Next Story