पंजाब और मुंबई मैच के दौरान नजर आई सुपर ओवर गर्ल... वायरल हुई तस्वीर
![पंजाब और मुंबई मैच के दौरान नजर आई सुपर ओवर गर्ल... वायरल हुई तस्वीर पंजाब और मुंबई मैच के दौरान नजर आई सुपर ओवर गर्ल... वायरल हुई तस्वीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/10/19/827763-super-over.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रविवार को खेला गया आईपीएल मैच काफी रोमांचक रहा। किंग्स इलेवन ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की। लेकिन इस इस दौरान एक लड़की काफी मशहूर हो रही है। इस लड़की नाम रियाना लालवानी है।मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी किंग्स इलेनव को जब जीतने एक गेंद पर 2 रन चाहिए थे। इसी दौरान कैमरामैन ने कैमरे का फोकस रियाना किया और वह स्टेंड पर नर्वस खड़ी अपने नाखुन चबा रही थी। इसके कुछ मिनटों बादल ही रियाना सोशल मीडिया पर फेमस हो गई।
सोशल मीडिया पर रियाना की तस्वीर वायरल होने के बाद लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर ढूंढने लगे और देखते ही देखते उनके फाॅलोअर्स की संख्या में इजाफा होने लगा। फिलहाल 19 हजार के करीब फाॅलोअर्स हो चुके हैं।
रियाना ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट के बायो में वह सुपर ओवर गर्ल लिखा है। इसके अलावा रियाना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। इसी के साथ ही रियाना ने इंस्टा स्टोरी भी शेयर की जिसमें मैच की क्लिप और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए लिखा, मेरा ब्लू टिक कहां है इंस्टाग्राम। गौर हो कि पिछले साल दीपिका घोष भी इसी तरह आरसीबी गर्ल के नाम से फेमस हुई थी और देखते ही देखते लाखों लोग इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ गए थे।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)