खेल

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
2 May 2024 7:13 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
आईपीएल ब्रेकिंग
हैदराबाद: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.
यदि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम यह मैच जीतती है, तो वो 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इसी के साथ वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम भी बन जाएगी.
फिलहाल राजस्थान 16 अंक के साथ टॉप पर काबिज है. दूसरी ओर सनराइजर्स टीम 5वें नंबर पर फिसल गई है. उसने अपने पिछले 2 मैच लगातार हारे हैं. अब हैदराबाद टीम अपने घर में यह मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में मजबूती से आगे बढ़ना चाहेगी.
हारने पर उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राजस्थान और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अब तक 9-9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान ने 8 मुकाबले जीते और एक हारा है. दूसरी ओर हैदराबाद ने 5 ही जीते हैं. 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है.सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story