
x
Mumbai मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में उतरते ही केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड 189 मुकाबलों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मैच खेले हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर उनकी बराबरी पर हैं। ड्वेन ब्रावो 161 मुकाबलों के साथ शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
सुनील नरेन ने आईपीएल में 25.63 की औसत के साथ 192 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1,780 रन अपने बल्ले से बना चुके हैं। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के साथ इस मैच में उतरी है।
दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ इस मैच में खेल रही है।
इस मैच के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।
केकेआर की टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन हैं। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपने नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी।
TagsIPL 2026केकेआरमुंबई इंडियंससुनील नरेनरिकॉर्डब्लेसिंग मुजरबानीअजिंक्य रहाणेफिन एलनT20 क्रिकेटआईपीएल मैच अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





