खेल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं सुनील नारायण

jantaserishta.com
30 March 2025 5:00 PM IST
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं सुनील नारायण
x
मुंबई: सुनील नारायण अस्वस्थता के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए पिछले आईपीएल 2025 मैच में नहीं खेले थे। अब वह फिर से अभ्यास कर रहे हैं और अगले मुकाबले में वह केकेआर के लिए वापसी करने को तैयार हैं।
केकेआर का अगला मुकाबला सोमवार की शाम वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसा समझा जा रहा है कि केकेआर के पिछले मुकाबले की सुबह उन्होंने अस्वस्थ महसूस किया था। यह मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ खेला गया था, जिसमें मोईन अली को नारायण की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया था।
मोईन ने मैच के बाद अपने अप्रत्याशित केकेआर डेब्यू को लेकर कहा, "मैंने अच्छा अभ्यास किया था और हमेशा मैच के लिए तैयार रहने की कोशिश करता हूं। मुझे सुबह बताया गया कि सनी (नारायण) ठीक नहीं हैं और मुझे तैयार रहना चाहिए। निश्चित रूप से, सनी की जगह लेना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे लगा कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया।'' माना जा रहा है कि नारायण को उस रोज मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी थी, लेकिन शाम को वह टीम होटल लौट आए और टीम की जीत का जश्न मनाने का हिस्सा भी बने।
आरआर के खिलाफ मोईन ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने चार ओवर में 23 रन देकर यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा को आउट किया था। हालांकि बल्लेबाजी में नारायण की जगह ओपनिंग करते हुए वह संघर्ष करते नजर आए और 12 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना पाए। अगर नारायण अगले मैच के लिए फिट रहते हैं, तो संभव है कि मोईन को ही बाहर बैठना पड़े।
नारायण 2012 से केकेआर के अभिन्न अंग रहे हैं। वह इस सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ कोलकाता में खेले थे और टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। उस मैच में उन्होंने शुरुआत में संघर्ष करने के बाद 26 गेंदों में 44 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 27 रन देकर एक विकेट लिया था। हालांकि केकेआर वह मुकाबला सात विकेट से हार गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story