खेल

संडे ऑन साइकिल : बाइचुंग भूटिया ने बढ़ाया जोश, देशवासियों को फिट रहने की सलाह

jantaserishta.com
14 Sept 2025 9:39 AM IST
संडे ऑन साइकिल : बाइचुंग भूटिया ने बढ़ाया जोश, देशवासियों को फिट रहने की सलाह
x
नई दिल्ली: राजधानी में रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 40वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया मुख्य अतिथि थे। इस दौरान भूटिया ने देशवासियों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
बाइचुंग भूटिया ने आईएएनएस से कहा, "यह खेल मंत्रालय की शानदार पहल है। मैं खुद सिक्किम में बहुत साइकिलिंग करता हूं। दिल्ली का यह आयोजन शानदार रहा। इस आयोजन में जिन लोगों ने हिस्सा लिया, मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि सिर्फ रविवार को ही नहीं, बल्कि हफ्ते में 3-4 दिन रनिंग या साइकिलिंग करें। इससे आप फिट रहेंगे। हेल्थ जिंदगी में सबसे जरूरी है। हमें अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। आप जितने फिट रहेंगे, बीमारी उतनी ही आपसे दूर रहेगी।"
आर्यन जम्मू से इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "मैं प्रत्येक रविवार साइकिलिंग करता हूं। इस आयोजन में अगर ज्यादा से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे, तो युवाओं को अधिक प्रेरणा मिलेगी।" भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे युवा मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं।
एक फैन ने कहा, "बीसीसीआई और आईसीसी ने दोनों देशों के बीच इस मुकाबले को लेकर फैसला लिया है, उनका फैसला सही है। हमें इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि टीम इंडिया जीतेगी।" रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के अवसर पर इस सप्ताह साइकिल रैली में युवा समुदाय अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने हिस्सा लिया।
'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम पीएम मोदी की ओर से साल 2019 में शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक रविवार योग, साइकलिंग और खेलकूद जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सामूहिक भागीदारी से समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक माहौल बन सके। इसके साथ ही साइकिलिंग के जरिए प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को कम किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story