खेल

Sumit Antil ने देश को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

Rajesh
3 Sep 2024 7:35 AM GMT
Sumit Antil ने देश को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल
x
Spotrs.खेल: गत चैंपियन सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा के फाइनल में 70.59 मीटर के नए पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ टोक्यो खेलों का अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल सोमवार 2 सितंबर 2024 की देर रात पैरालंपिक खेलों में खिताब बचाने वाले पहले भारतीय पुरुष और देश के दूसरे खिलाड़ी बन गए। सुमित अंतिल ने पेरिस खेलों में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। सुमित अंतिल ने 70.59 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ F64 श्रेणी का स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने 66.57 मीटर के अपने अंतिम प्रयास के साथ समापन किया। भारत के ही दो अन्य भाला फेंक खिलाड़ी संदीप और संदीप संजय क्रमशः 62.80 मीटर और 58.03 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के साथ 4वें और 7वें स्थान पर समापन किया।
अवनी लेखरा के बाद खिताब बचाने वाले दूसरे भारतीय बने
हरियाणा के सोनीपत के 26 वर्षीय विश्व रिकॉर्ड धारक ने तीन साल पहले स्वर्ण जीतते हुए टोक्यो में बनाए गए 68.55 मीटर के अपने ही पैरालंपिक रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। उनका विश्व रिकॉर्ड 73.29 मीटर का है। सुमित अंतिल निशानेबाज अवनी लेखरा के बाद पैरालंपिक खिताब बचाने वाले दूसरे भारतीय हैं। एफ64 श्रेणी उन एथलीट्स के लिए है जिन्हें निचले अंगों में समस्या है, जो कृत्रिम अंग के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं या पैर की लंबाई के अंतर से प्रभावित हैं।
पहले ही थ्रो में तोड़ दिया टोक्यो का रिकॉर्ड
सुमित ने 69.11 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो 2020 में अपना ही पैरालंपिक खेलों का रिकॉर्ड 68.55 मीटर तोड़ दिया। अगले राउंड में उन्होंने 70.59 मीटर के प्रयास के साथ फिर से इस रिकॉर्ड को बेहतर बनाया। उनके बाकी चार प्रयास 66.66 मीटर, एक फाउल, 69.04 मीटर और 66.57 मीटर थे।
पेरिस पैरालंपिक में भारत के 14 पदक हो गए
श्रीलंका के दुलान कोडिथुवाक्कू ने 67.03 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता और F44 श्रेणी में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया के मिशल बुरान ने 64.89 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। सुमित के स्वर्ण पदक के साथ पैरालंपिक के मौजूदा संस्करण में भारत के पदकों की संख्या 14 (तीन स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक) हो गई है।
Next Story