
x
Surat सूरत। हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष एकेडमी चैंपियनशिप 2025 में बुधवार को नामधारी इलेवन, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (एसएजी) और सेल हॉकी एकेडमी ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की। ये मुकाबले गुजरात के सूरत में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी हॉकी ग्राउंड में खेले गए। बुधवार की शुरुआत पूल डी के मैच से हुई, जिसमें नामधारी इलेवन ने एसजीपीसी हॉकी एकेडमी के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। कप्तान गंगा सिंह ने मुकाबले के 21वें मिनट में गोल दागकर टीम का खाता खोला, जिसके बाद करनबीर सिंह ने 22वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। सुखप्रीत सिंह ने मुकाबले के 60वें मिनट में एसजीपीसी के लिए इकलौता गोल किया।
पूल सी में राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी ने सैल्यूट हॉकी एकेडमी के खिलाफ 18-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में वरिंदर सिंह (10वें मिनट, 15वें मिनट, 20वें मिनट, 42वें मिनट, 51वें मिनट) और अर्जनदीप सिंह (24वें मिनट, 27वें मिनट, 31वें मिनट, 49वें मिनट, 58वें मिनट) ने पांच-पांच गोल किए, जबकि मनवीर सिंह (7वें मिनट, 22वें मिनट, 34वें मिनट, 60+ मिनट) ने चार गोल दागे। इनके अलावा, अर्शदीप सिंह (24वें मिनट, 36वें मिनट), सैमुअल (तीसरे मिनट), और सन्मुख सिंह (25वें मिनट) ने भी राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी के लिए योगदान दिया। दूसरी ओर, अरुण (18वें मिनट) ने सैल्यूट हॉकी एकेडमी की ओर से एकमात्र गोल किया।
इसी पूल में, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात ने चीमा हॉकी एकेडमी को 2-1 से मात दी। पृथ्वीराज बाबूजी वाघेला (36वें मिनट) और मयंकभाई पंकजभाई गवली (56वें मिनट) ने गुजरात की टीम के लिए गोल किए। वहीं, गुरप्रीत सिंह (54वें मिनट) ने चीमा हॉकी एकेडमी की तरफ से इकलौता गोल किया। दिन के आखिरी मैच में, पूल बी के मुकाबले में सेल हॉकी एकेडमी ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। शाहिद मोहम्मद (15+ मिनट), कुणाल कावरे (34वें मिनट), मिलन अथोकपम (43वें मिनट), सुमन किंडो (48वें मिनट) और बिकाश स्वैन (54वें मिनट) ने विजेता टीम की ओर से गोल किए। प्रतियोगिता में टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीमें अपने-अपने पूल में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। मुकाबला जीतने वाली टीम को 3 अंक, जबकि ड्रॉ पर 1 अंक मिलेंगे। प्रत्येक पूल की विजेता टीम सेमीफाइनल में स्थान बनाएगी।
Tagsहॉकी इंडिया सब-जूनियरसूरत हॉकी चैंपियनशिप 2025नामधारी इलेवनराउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लबएसएजी हॉकीसेल हॉकी एकेडमीजूनियर हॉकी मुकाबलेराउंड-रॉबिन फॉर्मेटहॉकी गोल स्कोरसेमीफाइनल योग्यताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





