खेल
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, देखें VIDEO
jantaserishta.com
16 May 2023 3:00 PM IST

x
फाइल फोटो
फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
लखनऊ (आईएएनएस)| महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर एक आवारा कुत्ते ने हमला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अर्जुन को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी यदुवीर सिंह से मिलते हुए दिखाया गया है, जहां दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान, अर्जुन ने खुलासा किया कि उन्हें 13 मई को एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के चलते वह नेट्स पर गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Mumbai se aaya humara dost. 🤝💙 pic.twitter.com/6DlwSRKsNt
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 15, 2023
Tagsअर्जुन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर के बेटेअर्जुन तेंदुलकर पर कुत्ते ने किया हमलाआवारा कुत्तेArjun Tendulkarson of Sachin Tendulkardog attacked Arjun Tendulkarstray dogs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





