खेल

स्टार्क आईपीएल के बचे मैचों में डीसी से नहीं जुड़ेंगे

jantaserishta.com
16 May 2025 1:02 PM IST
स्टार्क आईपीएल के बचे मैचों में डीसी से नहीं जुड़ेंगे
x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने आईपीएल 2025 में बचे मैचोंं में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (डीसी) के साथ जुड़ने से इंकार कर दिया है। एएपी को पता चला है कि धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद स्‍टार्क ने फ्रेंचाइजी को बता दिया था कि वह लीग खत्म नहीं कर पाएंगे।
इस अपडेट का मतलब है कि स्‍टार्क सीधे विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरेंगे। इससे उनके इस मैच के एक सप्‍ताह पहले भारत में टी20 खेलने की संभावना पर पूर्ण विराम लग गया है। स्‍टार्क ने अभी तक 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।
फाफ डुप्‍लेसी के बारे में भी अभी कोई पुष्टि नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं, जबकि ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने वापसी की पुष्टि की है लेकिन वह डब्ल्यूटीसी फाइनल की वजह से केवल लीग मैचों में ही उपलब्‍ध होंगे।
डीसी ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को चुना है। हालांकि मुस्तफिजुर के भाग लेने पर भी संशय है जब से बीसीबी ने यह बयान दिया है कि क्रिकेटर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मांगा है, वह अभी यूएई के खिलाफ शारजाह में टी 20 सीरीज खेल रहे हैं।
जबकि ऑस्‍ट्रेलिया से पैट कमिंस और ट्रैविस हेड दोनों सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से खेलने के लिए भारत लौट रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी 25 मई तक ही सीजन से जुड़ेंगे, जिससे इनको डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी का समय मिल सकेगा।
जॉश हेजलवुड को कंधे की चोट है और देखना होगा कि क्‍या वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए वापसी कर पाते हैं। जॉश इंगलिस ने पंजाब किंग्‍स (पीबीकेएस) में वापसी के फैसले को रोक दिया है तो वहीं मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेलते दिखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story