
x
Sports खेल :17 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का जमकर स्वागत किया गया।
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरी टीम का स्वागत हुआ लेकिन जहां स्टेडियम के अंदर जश्न का मौहाल था वहीं स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी जिसने कई लोगों को घायल कर दिया जबकि कुछ की मौत हो गई। आईपीएल-2025 का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस समय खिताबी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त है।
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम का सम्मान समारोह और विक्ट्री परेड आयोजित की गई है। एक तरफ जहां स्टेडियम में जश्न का माहौल था वहीं स्टेडियम के बाहर कुछ लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा है और वहां भगदड़ मच गई है।
इस भगदड़ में चार लोगों की मौत की खबर है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम के बाहर जो भीड़ थी वो अचानक से बेकाबू हो गई जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण कई लोग कचुले गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
TagsRCBपरेडभगदड़चार मौतparadestampedefour deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





