
x
कोझिकोड, (आईएएनएस)| श्रीनिदी डेक्कन फुटबॉल क्लब (एफसी) बुधवार को यहां ईएमएस स्टेडियम में सुपर कप के ग्रुप ए क्लैश में ग्रुप लीडर्स केरला ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगा। अपने पहले मुकाबलों में, श्रीनिदी ने बेंगलुरू एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था, जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी ने राउंडग्लास पंजाब एफसी को 3-1 से हराकर पूरे अंक जुटाए।
श्रीनिदी डेक्कन के मुख्य कोच कार्लोस मैनुअल वाज पिंटो दूसरे मैच से पहले आत्मविश्वास से भरे हैं। हालांकि मैनुअल ने कहा कि आईएसएल हैवीवेट बेंगलुरू एफसी के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन बीते दिनों की बात हो गई। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा किए गए प्रयास उन्हें अगले मुकाबले के लिए आत्मविश्वास महसूस कराने के लिए पर्याप्त हैं।
यह पूछे जाने पर कि घरेलू समर्थन से केरला ब्लास्टर्स को अपने दर्शकों के सामने कैसे मदद मिलेगी, मैनुअल ने कहा, हमें न केवल मैदान पर बल्कि इसके बाहर भी इस चुनौती के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हमें संगठित, प्रतिस्पर्धी और फोकस करने की जरूरत है।
मैनुअल ने अपने विरोधियों को फोवरिट कह कर उनकी प्रशंसा की, लेकिन ये भी कहा कि उनके मूल सिद्धांत कि वे हर गेम को कैसे अपनाते हैं, बदलेंगे नहीं और उनके पास एक निश्चित योजना है।
इस बीच, केरल ब्लास्टर्स एफसी अपने पिछले मैच में शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वे निश्चित रूप से अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। उनके लिए एक जीत समूह के शीर्ष पर उनकी स्थिति को मजबूत करेगी।
--आईएएनएस
Next Story





