
श्रीलंका ने 23 जून से भारत के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए सोमवार को अपनी 19 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान चामरी अटापट्टू दोनों टीम की अगुआई करेंगी जिसमें हसिनी परेरा, निलाक्षी डिसिल्वा, ओशादी राणासिंघे और इनोका राणावीरा जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका की ओर से वनडे में डेब्यू का इंतजार कर रहीं विष्मी गुणारत्ने को भी दोनों टीम में जगह मिली है। टी20 सीरीज का आयोजन 23 से 27 जून तक दाम्बुला में किया जाएगा, जिसके बाद एक से सात जुलाई तक पाल्लेकल में वनडे सीरीज खेली जाएंगी, जोकि आसीसी महिला चैंपियनशिप 2022-25 का हिस्सा है।
भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, ओशादी राणसिंघे, सुगंदिका कुमारी, इनोका राणावीरम, अचिनी कुलसुरिया, हर्षिता समरविक्रम, विष्मी गुणारत्ने, मालसा शेहानी, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोधिनी, रश्मि डि सिल्वा, हंसिमा करूणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना, सत्या संदीपनी और तारिका सेवांदी।
I





