खेल

एशिया कप फाइनल: श्रीलंका की टीम 50 रनों पर ऑल आउट, भारत के मोहम्मद सिराज ने की कातिलना गेंदबाजी

jantaserishta.com
17 Sept 2023 5:15 PM IST
एशिया कप फाइनल: श्रीलंका की टीम 50 रनों पर ऑल आउट, भारत के मोहम्मद सिराज ने की कातिलना गेंदबाजी
x

नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रनों पर सिमट गई है. श्रीलंका 15.2 ओवर्स ही खेल पाई. मथीशा पथिराना आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे. पथिराना को हार्दिक पंड्या ने ईशान किशन के हाथों कैच कराया. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर छह विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका. इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक खिलाड़ी को आउट किया.

इंडिया वर्सेस श्रीलंका के बीच रविवार को एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story