
x
Delhi दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने सोमवार को इसकी घोषणा की। कर्स्टन 15 अप्रैल से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के साथ गैरी कर्स्टन की नियुक्ति दो साल के लिए होगी, उनका यह कार्यकाल 14 अप्रैल 2028 को खत्म होगा।
कर्स्टन की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी और कैंपेन में श्रीलंका नेशनल मेंस टीम को गाइड करना होगा। आगामी वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका की ओर से गैरी कर्स्टन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने साल 1993 से 2004 तक टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कुल 14,087 रन बनाए, जिसमें 21 टेस्ट सेंचुरी और 13 वनडे सेंचुरी शामिल हैं। इस दौरान कर्स्टन ने टेस्ट करियर के 101 मुकाबलों में 45.27 की औसत के साथ 7289 रन बनाए, जबकि 185 वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से 40.95 की औसत के साथ 6,798 रन निकले। कर्स्टन ने 221 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 16,670 रन बनाए और 294 लिस्ट-ए मुकाबलों में 36.58 की औसत के साथ 9,586 रन जुटाए।
कर्स्टन ने साल 2008 से 2011 तक भारत की पुरुष टीम के हेड कोच और 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम के हेड कोच के तौर पर काम किया है। उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उनके मार्गदर्शन में साउथ अफ्रीका साल 2013 में सभी फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक वाली टीम बनी।
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "नए हेड कोच की नियुक्ति श्रीलंका क्रिकेट की नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर के स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिशों का हिस्सा है। कर्स्टन का सबसे हालिया जुड़ाव क्रिकेट नामीबिया के साथ खत्म हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक 'कंसल्टेंट' के तौर पर था।
TagsGary KirstenSri Lanka national cricket teamSri Lanka CricketICC Men's Cricket World Cup 2027India national cricket teamSouth Africa national cricket teamक्रिकेट कोच नियुक्तिश्रीलंका क्रिकेटवर्ल्ड कप 2027 तैयारीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





