खेल

SRH vs MI IPL 2020 Live: मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने की पहली पारी का आगाज़

Gulabi
3 Nov 2020 7:50 PM IST
SRH vs MI IPL 2020 Live: मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने की पहली पारी का आगाज़
x
मुंबई इंडियंस की पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुंबई की तरफ से क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं. पहला ओवर संदीप शर्मा कर रहे हैं. दूसरी गेंद पर एक रन लेकर रोहित ने खाता खोला. ओवर की पांचवीं गेंद पर डिकॉक ने शानदार शॉट लगाकर चौका बटोरा. 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5/0

हैदराबाद की तरफ से पारी का दूसरा ओवर जेसन होल्डर करने आए हैं. हैदराबाद की फील्डिंग काफी चुस्त लग रही है. इस ओवर में बल्लेबाजों ने 5 रन बटोरे. 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 10/०

मुंबई इंडियंस की पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है, ऐसे में हैदराबाद आज का मैच जीतकर प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Next Story