खेल

SRH vs MI IPL 2020 Live: मुंबई का स्कोर 75 के पार, क्रीज पर धूम मचा रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन

Gulabi
3 Nov 2020 8:30 PM IST
SRH vs MI IPL 2020 Live: मुंबई का स्कोर 75 के पार, क्रीज पर धूम मचा रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन
x
मुंबई इंडियंस की पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्यकुमार यादव ने राशिद खान के ओवर की पहली गेंद पर शानदार स्वीप शॉट लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार 4 रनों के लिए भेजा. दूसरी गेंद पर यादव ने सिंगल लिया. वहीं तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने करारा प्रहार कर छक्का जड़ दिया. राशिद का यह ओवर काफी महंगा रहा. 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 78/2

इस ओवर में शाहबाज नदीम आए हैं. इस ओवर में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए छह रन दिए. सूर्यकुमार 28 और किशन 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65/2

Next Story