खेल

SRH vs KXIP Live : हैदराबाद को तीसरा झटका, मनीष पांडे हुए आउट

Ritisha Jaiswal
8 Oct 2020 9:18 PM IST
SRH vs KXIP Live : हैदराबाद को तीसरा झटका, मनीष पांडे हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | SRH vs KXIP IPL 2020 Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच दुबई के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है और पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 16.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर अब्दुल समद और केन विलियमसन हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले 58 रन जोड़े। हैदराबाद की ओर से जॉनी बेयरेस्टो ने 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। कप्तान डेविड वार्नर ने भी दमदार अर्धशतक 37 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, 160 रन 15 ओवर में जोड़कर कप्तान वार्नर 52 रन बनाकर आउट हो गए।

Next Story