खेल

SRH vs KKR Live: मोहम्मद नबी का डबल अटैक, नीतीश-मॉर्गन हुए आउट

Gulabi
11 April 2021 9:12 PM IST
SRH vs KKR Live: मोहम्मद नबी का डबल अटैक, नीतीश-मॉर्गन हुए आउट
x
SRH vs KKR Live

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का तीसरा मैच आज दो पूर्व चैंपियन टीमों के बीच है. 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सामने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR). IPL 2021 में इन दोनों टीमों का ये पहला मैच है और हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं कोलकाता की ओर से दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं.


नबी ने नीतीश-मॉर्गन को लौटाया
मोहम्मद नबी ने SRH की वापसी का रास्ता खोल दिया है. अफगान स्पिनर ने लगातार दो गेंदों पर नीतीश राणा और kKR के कप्तान ऑयन मॉर्गन के विकेट झटक लिए हैं. पहले नबी की गेंद को राणा ने ऊंचा खेला और लॉन्ग ऑफ के फील्डर ने आसानी से कैच ले लिया. राणा शतक के करीब आकर चूक गए. उन्होंने 56 गेंदों में 80 रन (9 चौके-4 छक्के) बनाए.

अगली ही गेंद पर नबी ने मॉर्गन को भी लपेट लिया. मॉर्गन ने नबी की गेंद को स्वीप किया, लेकिन उनका शॉट सीधे बैकवर्ड स्क्वायर लेग के फील्डर के हाथों में गया. मॉर्गन सिर्फ 2 रन बना सके.


Next Story