खेल

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की बड़ी कार्यवाही

jantaserishta.com
6 Jun 2022 4:16 PM IST
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की बड़ी कार्यवाही
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय महिला साइकिलिस्ट के साथ विदेश में कोचिंग कैंप के दौरान बदसलूकी की गई है. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को इस मामले में शिकायत मिली है, जिसके बाद एक्शन लिया गया है. SAI ने साइकिलिस्ट को तुरंत स्लोवेनिया से वापस बुला लिया था.

जानकारी के मुताबिक, 'स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को स्लोवेनिया में चल रहे फॉरन एक्सपोजर कैंप से एक शिकायत मिली थी, जिसमें कोच द्वारा बदसलूकी की बात की गई. कोच को साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिफारिश पर नियुक्त किया गया था'.
आगे बयान में कहा गया है, 'महिला एथलीट की शिकायत पर एक्शन लेते हुए SAI ने उसे तुरंत भारत वापस बुला लिया था. इस मामले में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. इस मामले को प्राथमिकता से हैंडल किया जा रहा है और जल्द इसका समाधान किया जाएगा'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story