खेल

स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में एक बड़ी हासिल उपलब्धि की,जाने क्या

Teja
29 Jun 2022 12:35 PM GMT
स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में एक बड़ी हासिल उपलब्धि की,जाने क्या
x

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लायन ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 20वां 5 विकेट हॉल लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लायन के 5 विकेट की बदौलत श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ 212 रन पर ढेर कर दिया। लायन टेस्ट क्रिकेट में 20 बार पांच विकेट या उससे अधिक हासिल करने वाले केवल पांचवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। उनसे आगे शेन वॉर्न (37), ग्लेन मैक्ग्रा (29), डेनिस लिली (23) और क्लेरी ग्रिमेट (21) है।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों को सुबह के सत्र में कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया विशेषकर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का अच्छा फायदा उठाया। लायन ने श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेल, रमेश मेंडिस और लसिथ एम्बुलडेनिया को आउट किया।ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन ने न्यूजीलैंड के महान सर रिचर्ड हैडली को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के महान सर रिचर्ड हैडली के नाम टेस्ट करियर में 431 विकेट हैं, वहीं लायन के अब 432 विकेट हो गए हैं। लायन टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक 12वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों मिशेल स्वीपसन (3) और नाथन लियोन के 5 विकेट की बदौलत श्रीलंका पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में 212 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लंच तक स्कोर दो विकेट पर 68 रन था। लियोन ने इसमें छह रन का इजाफा होने पर श्रीलंका को एक और झटका दिया। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को सिली प्वाइंट पर डेविड वॉर्नर के हाथों लपकवाया।



Next Story