खेल

IPL मैच के दौरान दर्शकों में झड़प, देखें VIDEO

jantaserishta.com
30 April 2023 5:19 PM IST
IPL मैच के दौरान दर्शकों में झड़प, देखें VIDEO
x
पुलिस ने कहा कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है और मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार रात यहां अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल मुकाबले में कुछ दर्शकों में आपस में झड़प हो गयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैच के दौरान मोहिंदर अमरनाथ स्टैंड में दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ दर्शकों के बीच झड़प की घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि मैच के दौरान पुलिसकर्मी दर्शक दीर्घा में यूनिफॉर्म और सादे कपड़ों में मौजूद रहते हैं। दीर्घा में मौजूद एक अधिकारी ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें अलग-अलग किया। अधिकारी ने कहा, "सभी दर्शकों को शांत कर दिया गया और किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है। उन्हें चेतावनी दी गयी और शांत बैठने को कहा गया।" जांच करने पर पता चला कि मैच देखने में बाधा आने के मुद्दे पर कुछ लोगों के बीच तर्क-वितर्क शुरू हुआ था।
पुलिस ने कहा कि किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है और मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story