खेल

महिला विश्व कप अभ्यास मैच में स्पेन ने चीन को 3-0 से हराया

Rani Sahu
12 April 2023 4:45 PM IST
महिला विश्व कप अभ्यास मैच में स्पेन ने चीन को 3-0 से हराया
x
इबिजा (आईएएनएस)| स्पेन महिला फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए एक मैत्री अभ्यास मैच में चीन को 3-0 से हरा दिया।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन की जीत में तेरे एबेलीरा, एथेनिया डेल कैस्टिलो और अल्बा रेडोन्डो ने गोल दागे। चीन ने भी कुछ मौके बनाये लेकिन उसकी फिनिशिंग कमजोर साबित हुई।
स्पेन ने पांच दिन पहले नॉर्वे को 4-2 से हराया था।
--आईएएनएस
Next Story