खेल

साउथेम्प्टन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को बर्खास्त किया

jantaserishta.com
16 Dec 2024 12:27 PM IST
साउथेम्प्टन ने मैनेजर रसेल मार्टिन को बर्खास्त किया
x
साउथेम्प्टन: रविवार को टोटेनहम हॉटस्पर से 5-0 की हार के बाद साउथेम्प्टन ने अपने मैनेजर रसेल मार्टिन को हटा दिया। इस समय साउथेम्प्टन प्रीमियर लीग तालिका में सबसे नीचे है। जब तक नया स्थायी मैनेजर नहीं चुन लिया जाता, तब तक टीम की कमान अंतरिम आधार पर अंडर-21 मैनेजर साइमन रस्क के हाथ में होगी।
साउथेम्प्टन क्लब के एक बयान में कहा गया, "बोर्ड ने रसेल और उनकी टीम का समर्थन किया और हमारे अपेक्षाओं के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। हम सभी इस बात से सहमत हैं कि परिणामों में सुधार की सख्त जरूरत है।" बयान में आगे कहा गया "हम रसेल और उनकी टीम को पिछले 18 महीनों में क्लब के लिए किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। खासकर मई में प्ले-ऑफ फाइनल में जीत के लिए।"
बयान में कहा गया, “हम इस अवसर पर रसेल और उनके स्टाफ का पिछले 18 महीनों में क्लब को मैदान पर और बाहर दी गई कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। साउथेम्प्टन एफसी से जुड़े सभी लोगों को हमेशा पिछले सीजन की शानदार यादें रहेंगी, खासकर मई में हुए प्ले-ऑफ़ फाइनल की जीत।" वहीं, क्लब ने पिछले सीज़न की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि ये पल साउथेम्प्टन एफसी से जुड़े सभी लोगों के लिए यादगार बने हुए हैं।
रसेल मार्टिन ने जुलाई 2023 में साउथेम्प्टन की कमान संभाली थी और उन्होंने पहले सीज़न में प्ले-ऑफ के जरिए टीम को प्रीमियर लीग में पहुंचाया। हालांकि, प्रीमियर लीग में वापसी के बाद से साउथेम्प्टन ने केवल एक मैच में जीत हासिल की है, जो नवंबर में एवर्टन के खिलाफ 1-0 से थी। मार्टिन इस सीज़न के चौथे प्रीमियर लीग मैनेजर हैं, जिन्होंने अपनी भूमिका छोड़ी है। इससे पहले एरिक टेन हाग, स्टीव कूपर और गैरी ओ'नील भी अपनी-अपनी टीमों से हट चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story