क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अलविदा: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, लिखी ये बात

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने अब छोटे फॉर्मेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है. स्टेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है. स्टेन ने पहले ही टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया था. अब साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज ने वनडे और टी-20 से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिय़ा है. दक्षिण अफ्रीका के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक स्टेन ने 265 मैचों में 23.37 की औसत से 699 इंटरनेशनल विकेट लिए, उन्होंने 93 मैचों में 439 टेस्ट विकेट, 125 मैचों में 196 वनडे विकेट और 47 मैचों में 64 टी20 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





