खेल

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, जो 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ उड़ा रहा होश

jantaserishta.com
11 Aug 2025 4:43 PM IST
साउथ अफ्रीकी गेंदबाज, जो 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ उड़ा रहा होश
x
नई दिल्ली: भले ही साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी20 मैच में 17 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन क्वेना मफाका ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा। इस 19 वर्षीय गेंदबाज ने डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को 20 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। क्वेना मफाका ने 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मिचेल ओवेन का ऑफ स्टंप उखाड़ा।
माफाका की फील्डिंग भी उनकी गेंदबाजी से मेल खाती है। उन्होंने पावरप्ले में कगिसो रबाडा की गेंद पर दो शानदार कैच लपके और ट्रैविस हेड और ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान मिशेल मार्श को पवेलियन वापस भेजा।
2024 की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने जाने के बाद से क्वेना मफाका सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से आगे बढ़े हैं। मफाका 18 साल और 270 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। शानदार प्रदर्शन के दम पर मफाका को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2024 के लिए अपने साथ जोड़ा, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2025 सीजन के लिए अनुबंधित किया।
मफाका ने 2024 के अंत में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे में 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। अपने पहले ही वनडे मैच में उन्होंने चार शिकार किए। मफाका अंतरराष्ट्रीय करियर में 13 मैच खेलते हुए 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
मफाका के साथ रयान रिकेल्टन ने इस तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, "मैदान पर उनका स्वभाव काफी उग्र है, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बहुत शांत रहते हैं। एक युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर में डटकर मुकाबला करते देखना अच्छा लगता है।" दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद होगी कि मंगलवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मफाका फिर से शानदार प्रदर्शन करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story