खेल

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

jantaserishta.com
12 Jun 2022 6:55 PM IST
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी
x

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में होने जा रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 0-1 से पिछड़ चुकी है. दिल्ली में खेले गए पहले मैच में भारत को 7 विकेट से हार मिली थी. अब टीम इंडिया के पास सीरीज में बराबरी का मौका है. दिल्ली में मिली हार के बावजूद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि साउथ अफ्रीका ने जीत के बाद भी दो खिलाड़ियों को बदला है.

भारतः ऋषभ पंत (कप्तान-विकेटकीपर), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान
साउथ अफ्रीकाः टेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिख क्लासन (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसैं, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स, वेन पर्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story