
x
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल इस टेस्ट मैक का हिस्सा नहीं हैं, जिसका मतलब है कि टीम इंडिया की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभालेंगे। इसके साथ ही वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। एमएस धोनी के बाद वह दूसरे विकेटकीपर होंगे जो टेस्ट क्रिकेट में टीम की कमान संभालेंगे।
टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में उसे 30 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के सामने सरेंडर कर दिया था और 124 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया था।
Next Story





