खेल

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड को दिया 150 रन का लक्ष्य

jantaserishta.com
20 March 2026 9:33 AM IST
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड को दिया 150 रन का लक्ष्य
x
ऑकलैंड: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 9 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने चौथे नंबर की बल्लेबाज नेरी डर्कसेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। 60 के स्कोर पर डर्कसेन 18 गेंद पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान वोल्वार्ड्ट 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। वोल्वार्ड्ट को अमेलिया केर ने रन आउट कर दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कायला रेनेके ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 20 गेंदों पर 36 रन बनाए। ये रन टीम के लिए अहम हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने शानदार गेंदबाजी की। सोफी ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सूजी बेट्स ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। जेस केर और रोजमेरी मायर को 1-1 विकेट मिला। अमेलिया केर और ली ताहुहु को कोई विकेट नहीं मिला।
5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर चल रही है। इस मैच का विजेता सीरीज में बढ़त बना लेगा। टी20 विश्व कप से पहले खेली जा रही यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story