खेल

सौरव गांगुली की बेटी सना भी कोरोना पॉजिटिव, उठाया गया ये कदम

jantaserishta.com
5 Jan 2022 12:36 PM IST
सौरव गांगुली की बेटी सना भी कोरोना पॉजिटिव, उठाया गया ये कदम
x

Sourav Ganguly Daughter Corona Positive: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली को कोरोना वायरस हो गया है. सना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें कोरोना के कम लक्षण हैं. हालांकि, सना ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

हाल ही में सौरव गांगुली को भी कोरोना वायरस हो गया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सौरव गांगुली को कोरोना का डेल्टा वैरिएंट हुआ था, जबकि ओमिक्रॉन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.
कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद सौरव गांगुली को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन वह घर में ही आइसोलेशन में थे. और अब उनकी बेटी सना की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकना पड़ा था. सौरव गांगुली इससे पहले भी कुछ वक्त के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जब उनको हार्ट की समस्या हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story