खेल

...तो प्रेग्नेंट है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी? चर्चा तेज

jantaserishta.com
16 Oct 2021 12:29 PM IST
...तो प्रेग्नेंट है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी? चर्चा तेज
x

नई दिल्ली: 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल विजेता बनी थी। चेन्नई ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ​तीन विकेट पर 192 रनों का मजबूत स्कोर बनाया और फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता को नौ विकेट पर 165 रनों पर रोक दिया। चेन्नई की इस खिताबी जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठीं। साक्षी ने चेन्नई के जीतते ही अपने आसपास मौजूद अपने खास लोगों को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

साक्षी जब जीत की जश्न में डूबी हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और माही के घर जल्द ही दूसरा नया मे​हमान आने वाला है। चेन्नई के ​चौथी बार चैंपियन बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर साक्षी के प्रेग्नेंट की खबरें आग की तरह फैल रही है। सोशल मीडिया पर जारी खबरों में कहा जा रहा है कि धोनी की पत्नी साक्षी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों की मानें तो धोनी के सीएसके टीम साथी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है साक्षी चार माह की प्रेग्नेंट हैं।



देहरादून की रहने वाली साक्षी ने चार जुलाई 2010 को धोनी के साथ शादी रचाई थी। उस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं और ट्रेनी के तौर पर कोलकाता में ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं। साक्षी और पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और उन दोनों के पिता रांची में एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी और धोनी कलकत्ता में लगभग दस साल बाद मिले थे और दो साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षी और धोनी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। एमएस धोनी फरवरी 2015 में पहली बार पिता बने थे और जीवा अभी छह साल की है। लेकिन आईपीएल 2021 फाइनल के बाद की खबरों की मानें तो धोनी अब दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story