
x
Harare हरारे। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मैच को 100 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती। भारत ने साल 2000 में मोहम्मद कैफ, साल 2008 में विराट कोहली, साल 2012 में उन्मुक्त चंद, साल 2018 में पृथ्वी शॉ, साल 2022 में यश ढुल और साल 2026 में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं।
सर्वाधिक अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है, जिसने कुल 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए। पाकिस्तान ने साल 2004 और 2006 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इंग्लैंड (1998), साउथ अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016) और बांग्लादेश (2020) ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है।
शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी (175) रन की शानदार पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इसी के साथ यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों वाला मुकाबला बन गया। इस मैच में दोनों टीमों ने कुल 722 रन बनाए हैं।
साल 2014 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 634 रन बने थे, जबकि साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमों ने एक ही मैच में 631 रन जोड़े थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 100 रनों की जीत का सबसे बड़ा अंतर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने साल 2024 में टीम इंडिया के खिलाफ 79 रन से फाइनल जीता था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में कुल 31 छक्के लगे, जो किसी भी यूथ वनडे में सबसे ज्यादा हैं। इस मैच में भारतीय पारी में कुल 19 छक्के लगे, जबकि इंग्लैंड की पारी में 12 छक्के देखने को मिले।
Tagsभारत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026आयुष म्हात्रेवैभव सूर्यवंशीइंग्लैंडहरारे स्पोर्ट्स क्लब100 रन की जीत722 रनरिकॉर्ड छक्केछठा खिताब.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





