खेल

पहले ODI में नहीं खेल पाएंगी साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, जानिए वजह

Renuka Sahu
9 Feb 2022 6:10 AM GMT
पहले ODI में नहीं खेल पाएंगी साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, जानिए वजह
x

फाइल फोटो 

ICC Women's Cricketer of The Year 2021 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ICC Women's Cricketer of The Year 2021 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी।मंधाना का न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले वनडे से बाहर होना तय है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुता​बिक, मंधाना को अभी कुछ दिन और आइसोलेशन में रहना होगा। न्यूजीलैंड सरकार के क्वारंटीन नियमों के कारण मंधाना को एकमात्र टी20 से भी बाहर होना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को बुधवार को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 12 से 20 फरवरी तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के सभी मैच क्वींसटाउन के ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। मार्च में न्यूजीलैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

Next Story